मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज ‘जनगणना 2027’ के मकान सूचीकरण के दौरान स्व-गणना 17 अप्रैल से एक मई 2026 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सचिवालय सभा कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) के सदस्य एवं प्रधान जनगणना अधिकारी शामिल हुए।

यह एक राष्ट्रहित का कार्य है – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

बैठक की शुरुआत में निदेशक, जनगणना कार्य-सह- मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी बिहार द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात् उन्होंने मुख्य सचिव को स्व-गणना की तैयारियों से अवगत कराया एवं इसके संबंध में एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्पष्ट किया कि यह एक राष्ट्रहित का कार्य है और सभी को भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करना है।

Chief Secretary 1 1 22Scope News

प्रथम चरण की शुरुआत 2 मई 2026 से मकान सूचीकरण व मकान गणना के कार्य से शुरू होगा

जनगणना का कार्य दो चरणों में प्रस्तावित है। प्रथम चरण की शुरुआत दो मई 2026 से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के कार्य से शुरू होगा। परंतु इसके पूर्व 17 अप्रैल 2026 से स्व-गणना का कार्य आरंभ होगा जो एक मई 2026 तक चलेगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। समीक्षा एवं प्रस्तुतीकरण के पश्चात् मुख्य सचिव द्वारा सभी पदाधिकारियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

Chief Secretary 2 1 22Scope News

विशिष्ट व्यक्तियों की सहभागिता – सभी जिलाधिकारी जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर गणमान्य व्यक्तियों की एक सूची तैयार करें और उनसे स्व-गणना करवाएं, ताकि जिलावासियों को भी इस अभियान में भाग लेने की प्रेरणा मिले।

शत-प्रतिशत कर्मियों की स्व-गणना – विभागवार यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी निदेशालयों, प्रभागों, निगमों और जिलों के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी स्व-गणना समय से पूर्ण करें।

व्यापक जन-जागरूकता – स्व-गणना हेतु प्रभावी जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान से सभी को जोड़ने के लिए ‘जीविका दीदियों’ की मदद ली जाए।

शिक्षण – प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जिलों में चल रहा है, जिसके अनुश्रवण कि आवश्यकता है।

तकनीकी कार्यों का निष्पादन – CMMS पोर्टल पर Houselisting Block और HLB Carving के कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने हेतु सभी जिलाधिकारियों को निदेशित किया गया।

Chief Secretary 2 22Scope News

महत्वपूर्ण बैठक में कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग और प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भी सभी जिलाधिकारियों एवं विभागों के प्रधान सचिवों/सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव द्वारा PMG व PRAGATI योजनाओं की उच्च स्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक

Saffrn

Trending News

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...

सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास को गति देगा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II...

पटना : बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग द्वारा आज 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP-II) के कार्यान्वयन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img