जमशेदपुर:ओडिशा के राज्यपाल मनोनीत किये जाने पर जमशेदपुर के वरीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई देने उनके आवास पहुँचे राज्य के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड गठन के बाद संभवतः यह पहला अवसर है कि यहाँ के किसी विधायक को राज्यपाल का महत्ती दायित्व प्रदान किया गया है, यह ना केवल रघुवर जी बल्कि पूरे कोल्हान प्रमंडल एवं झारखंड प्रदेश के लिये गौरव का विषय है. उन्होंने बधाई देते हुये कहा कि रघुवर दास के रुप में ओडिशा राजभवन को एक निष्पक्ष नेतृत्व प्राप्त होगा.साथ ही रघुवर जी के लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ ओडिशा राज्य को प्राप्त होगा. उन्होंने आगे कहा कि यह भारत के सुदृढ़ लोकतंत्र की खूबसूरती है जिसमें जनप्रतिनिधि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर एक दूसरे का सम्मान करते हैं.

Trending News
Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...
Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...
ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...
Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...
अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...
Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...
NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...
पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...
अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...
गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





