गलती से 50 लाख रूपये डाले दुसरे के खाते मे, प्राथमिकी दर्ज

रांची: सुखदेवनगर महावीर मंदिर के समीप रहने वाले जीतू कुमार गुप्ता से 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।

इसको लेकर सुखदेव नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार सात अक्टूबर को उनकी पत्नी ने नेट बैंकिंग के माध्यम से 25-25 लाख रूपये दो बार में दूसरे के खाते में डाल दिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद वह सीधे बैंक गए तो पता चला की जिस खाते में रूपय गये है वह तुलसी भंडार का खाता है जिसके बाद वे तुलसी भंडार के मालिक से मिले और उन्हे मामले की जानकारी दी जिसके बाद उनको  उन्होंने आश्वस्त किया की उनकी राशी उन्हें वापस कर दिया जायेगा।

लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी उनको उनकी रकम वापस नहीं मिली इस दौरन उन्हें जानकारी मिली कि जिस खाते में गलती से 50 लाख रूपय डाले गये थे उस से किसी दूसरे खाते में डाल दिया गया है।

वह एक बार फिर तुलसी भंडार के संचालक से मिली उन्हों ने पहले मामले पर आनाकानी किया लेकिन कुछ देर बार तुलसी भंडार के संचालक ने रकम वापसी से इनकार कर दिया।

इस मामले में तुलसी भंडार के खिलाफ  जीतू कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज।

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...