28 अक्टूबर को संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

रांचीः 28 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी के हरमू मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के कारण संकल्प यात्रा का अवकाश था।

अब यात्रा का 9वां और अंतिम चरण 26 अक्टूबर से प्रारंभ होगा जो 28 को रांची में 6विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा के साथ संपन्न होगा। 26अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को और 27अक्टूबर को ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे।

डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर को अपराह्न 2बजे हरमू मैदान रांची में यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि समापन कार्यक्रम में 6विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी। जिसकी तैयारी जोरशोर से शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका केलिए झारखंड के गांव गांव से पवित्र मिट्टी संग्रह किया गया है। राज्य के सभी 263प्रखंड और 49 नगर निकाय को मिलाकर जमा किए गए कुल 312 कलश भी संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम के दिन हरमू मैदान पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि झारखंड के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी दोनो कार्यक्रमों में शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने केलिए उत्साह और उमंग है।

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...