जमशेदपुर: जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में आयोजित विजय मिलन समारोह में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नवनियुक्त ओड़िसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने सूर्य मंदिर कमेटी के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है जहा मिलन समारोह में रघुवर दास अपने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिता कर काफी भावुक नजर आ रहे थे।सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में आयोजित मिलन समारोह में ओड़िसा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास के अलावा छठ समिति के कई सदस्य मौजूद थे जहा आगामी आने वाले छठ पर्व को लेकर भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई वही अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि आज मैं सूर्य मंदिर कमेटी संरक्षक पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि संवैधानिक पद पर रहते हुए मैं किसी और संस्था एवं कमेटी का संरक्षक नहीं रह सकता लेकिन जमशेदपुर मेरे दिल में है और झारखंड मेरी कर्मभूमि है मैं हर वर्ष छठी मैया के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आता रहूंगा क्योंकि जमशेदपुर मेरी जन्मभूमि है और आखिरी सांस भी मैं जमशेदपुर में ही लूंगा पार्टी ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाऊंगा
रघुवर दास ने सूर्य मंदिर कमेटी के संरक्षक पद से इस्तीफा दिया
Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...
Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...
SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...
SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...
JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...
JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...

















