रघुवर दास के राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अपील से मचा हड़कंप

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है. रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते हुए सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी समुदाय पर ही हुआ. हेमंत सोरेन आदिवासियों का हक-हुकूक की हिफाजत में असफल रहें, यह सरकार ब्यूरोक्रेट्स की सरकार है.  

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपील किया कि इस अछम मुख्यमंत्री से राज्य की जनता को बचाया जाय, रधुवर दास ने हेमंत सोरेन के लिए बार-बार अछम शब्द का प्रयोग किया और कहा कि जेएमएम में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, उन्हे राज्य की कमान देनी चाहिए.

Anita yadav fianl 01 22Scope News

रघुवर दास ने नाम गिनाते हुए कहा कि स्टीफन मंराडी काफी वरिष्ठ और अनुभवी नेता है, उन्हे भी राज्य की बागडोर दी जा सकती है, इसके साथ ही लोबेन सोरेन भी है, यदि मुख्यमंत्री की कुर्सी सोरेन परिवार के पास ही रखनी है तो बसंत सोरेन को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

विपक्ष ने उठायी केन्द्र में नेतृत्व परिवर्तन की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के इस सलाह से झल्लाये राजद की प्रवक्ता अनीता यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि आज किसान आन्दोलन के तीन सौ दिन पूरे हो गए, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली, रधुवर दास से अनुरोध है कि आपकी पार्टी में कई वरीय और अनुभवी नेता है, आप उन्हे प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाते? रधुवर दास की सलाह के तर्ज पर ही अनीता यादव ने नाम गिनाते हुए कहा कि भाजपा में नितिन गडकरी, आडवाणी सहित कई अनुभवी और वरीय नेता है, उन्हे भी भाजपा की कमान दी जा सकती है.

RAJESH SINGH FIANL 22Scope News

पूर्व मुख्यमंत्री रधुवर दास के राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अपील पर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि रधुवर दास के इस बयान से यह सिद्ध हो गया कि झारखंड भाजपा में कोई भी सक्षम नेतृत्व नहीं है जो इस राज्य की बागडोर को संभाल सके. रधुवर दास को यह ज्ञान देने के पहले केन्द्र की भाजपा सरकार को भी देखना चाहिए. जो बिल्कुल अलोकतांत्रिक, असंवेदनशील और असफल सरकार है, रधुवर दास को चाहिए कि मुरलीमनोहर जोशी को देश का प्रधानमंत्री बनवा दें.    

रिपोर्टर – करिश्मा सिन्हा

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...