खगड़िया : खगड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव के उसरी टोला निवासी कैलाश शर्मा और जयप्रकाश शर्मा उर्फ बंटू शर्मा के घर में एसडीपीओ रमेश कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा आज घंटों छापेमारी के दौरान एक मीनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सह परबत्ता थानाध्यक्ष के कथनानुसार उक्त छापेमारी के दौरान तीन की संख्या में नवनिर्मित देशी हथियार, पांच अर्धनिर्मित हथियार, दो देशी बट, दो ड्रील मशीन, चार ब्रेस, दो हथियार निर्माण के दौरान भांथी से हवा देने वाली मशीन और 16 अग्नेयास्त्र निर्माण की पाइपें समेत हथियार निर्माण से जुड़े कई अन्य उपकरणों की बरामदगी की गई है।
इतना ही नहीं बल्कि चार मोटरसाइकिल को भी बरामदगी कर पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। वहीं उक्त मामले में छापेमारी को लेकर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने कहा कि सियादतपुर अगुवानी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग गांव के उसरी टोला में गुप्त सूचना के आधार पर दो विभिन्न घरों में छापेमारी किया गया तो वहीं छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने में सफलता हाथ लगी है। जिसको लेकर दो मुख्य हथियार निर्माता व तस्कर में से एक की गिरफ्तारी की गई है। जबकि दूसरे मौके से फरार हो गए।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उक्त छापेमारी के दौरान मौके से चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ प्रक्रिया पुरी की जा रही है। अंततः उन्होंने कहा कि उक्त अवैध मिनी गन फैक्ट्री में शामिल सभी लोगों को चिह्नित की जा रही है। जो भी हो किन्हीं को बख्शा नहीं जाएगा। ठोस से ठोस कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार की रिपोर्ट


