एसटीएफ की छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तीन देसी कट्टा, दो रिवाल्वर और एक पिस्टल बरामद

 रिपोर्टः आशीष कुमार/ न्यूज 22स्कोप

गया: बिहार के गया में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी हुई है. छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है. यहां बड़े पैमाने पर हथियारों का निर्माण कार्य किया जा रहा था. एसटीएफ की टीम ने मौके से तीन देसी कट्टा, दो रिवाल्वर, एक पिस्टल की बरामदगी की है.

गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी

गया के बेलागंज थाना अंतर्गत शेखा बीघा गांव में एसटीएफ ने गया पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की. इस दौरान बड़े पैमाने पर हथियार की बरामदगी की गई है. आधा दर्जन हथियार और कारतूस की बरामदगी की गई है. एसटीएफ की टीम ने मौके से तीन देसी कट्टा, दो रिवाल्वर और पिस्टल बरामद किया है. वही हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई तरह के उपकरणों की बरामदगी की गई है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

बताया जाता है, कि एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिल रही थी, कि बेलागंज थाना क्षेत्र के इलाके में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. इस तरह के इनपुट के बाद एसटीएफ की टीम गया को पहुंची. इसके बाद गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत शेखा बीघा गांव में जिला पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की. शेखा बीघा गांव में संचालित किए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री से हथियार का जखीरा बरामद किया. वहीं, कारतूस की भी बरामदगी की गई है.

शातिराना तरीके से भाग निकला संचालक

हालांकि एसटीएफ और जिला पुलिस की छापेमारी के बीच मिनी गन फैक्ट्री का संचालन शातिराना तरीके से मौके से भागने निकलने में सफल रहा है. मिनी गन फैक्ट्री के संचालक का नाम मोहम्मद मुदस्सीर बताया जाता है. इसकी तलाश अब एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम सरगर्मी से कर रही है. हालांकि मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करने वाला मोहम्मद मुदस्सीर अब तक एसटीएफ या जिला पुलिस के हाथ नहीं लग सका है. चिन्हित स्थानों पर इसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में विधि व्यवस्था डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम आदि शामिल थे. मौके से छह हथियार के अलावे भारी संख्या में कारतूस की भी बरामदगी की गई है.

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...