मायके से बहू को लाने जा रहे ससुर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा : नवादा जिले में आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बहू को उसके मायके से लाने जा रहे ससुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना रूपौ ओपी क्षेत्र के कोसडीहरा गांव के पास घटी है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार निवासी लटन चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश चौधरी के रूप में किया गया।

बताया जा रहा है कि सुरेश चौधरी ई-रिक्शा से बहू को लाने उसके मायके बुधौली गांव जा रहा थे। तभी कोसडीहरा गांव के पास एक हाइवा ने ई-रिक्शा को चकमा दे दिया। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई और घटनास्थल पर ही उनकी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saraikela Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की...

Saraikela Durga Puja 2026: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

N Chandrasekaran Reappointed: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन,...

N Chandrasekaran Reappointed, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक बार फिर...

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...