रांची: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल लाभुकों को प्रतिमाह 1 रुपये प्रति किलो चना दाल भी मिलेगा। इसके लिए बजदट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
गौरतलब है कि इस योजना से राज्य के 65 लाख राशन कार्डधारी लाभान्वित होंगे
मामले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि लाभुकों को दाल दिए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है और उम्मीद है कि इस 15 नवंबर यानि स्थापना दिवस के दिन से शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं उन्होंने बताया कि अगर किसी कारणवश 15 नवंबर से इसकी शुरुआत नहीं हो पाई तो इस महीने के अंत तक खुद दाल का वितरण कर इस योजना की शुरुआत की जाएगी।


