बिस्टुपुर में बना जमशेदपुर का सबसे बड़ी श्री रामजी की रंगोली

जमशेदपुरः बिस्टुपुर स्थित श्री राम मंदिर में दिवाली के पावन अवसर पर भगवान श्री राम जी की 3000 वर्गफिट 60*50 की भव्य रंगोली कलाकार विवेक मिश्रा एवं टीम द्वारा बनाई गई। इसका उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के विधायक सरयू राय के द्वारा विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस रंगोली को बनाने वाले कलाकार विवेक मिश्रा ने बताया कि इसे बनाने में उन्हें 7 दिन का समय लगा। राम मंदिर कमिटी के सदस्यों के सहयोग से इस विशेष कार्य का अवसर मिला जिसके लिए मैं पूरे कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।

जमशेदपुर में पहली बार बनी है इतनी बड़ी पेंटिग

जमशेदपुर में पहली बार इतनी बड़ी 60 फीट की रंगोली बनी है। इससे पूर्व विवेक ने दुर्गा पूजा एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी रंगोली बनाई थी। विवेक  ने बताया उन्होंने इसका कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है सिर्फ शौकिया तौर पर ये काम करते हैं।

विधायक सरयू राय ने विवेक मिश्रा को श्री राम मंदिर की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img