पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर हथियार और जिंदा कारतूस के साथ सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी ट्रक और चार पहिया वाहनों को लूटने की फिराक में थे।

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा धर्म कांटा के पास गौरीशंकर ठाकुर के आम बगीचे का है

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा धर्म कांटा के पास गौरीशंकर ठाकुर के आम बगीचे का है। जहां बसंतपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार को गुप्त सूचना मिली कि करीब चार से पांच अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ टीम के साथ संयुक्त छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

Siwan Police 2 22Scope News

तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए

वही तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी ट्रक और चार पहिया वाहनों को लूटने का काम करते है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के हरायपुर निवासी राजदेव महतो, गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी मैनुद्दीन मियां उर्फ गुड्डु, समसुद्दीन अंसारी उर्फ बल्लू और पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र निवासी रंजीत नट के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी राजदेव महतो का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है – पुलिस

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राजदेव महतो का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बसंतपुर थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और जालसाजी जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। इस मामले में बसंतपुर थाना में बीएनएस की धारा 310(4), 310(5) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस ने कहा- गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। सभी आरोपी लूट की योजना बना रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी लूट की वारदात टल गई।

यह भी पढ़े : दहेज हत्या के अभियुक्त के घर पुलिस की कुर्की, फरार आरोपी पर शिकंजा

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...

Bihar MLC Election 2026: आज नामांकन का आखिरी दिन, NDA ने...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। विधानसभा की 10 सीटों के लिए...

Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: INDIA Alliance ने दिखाई एकजुटता, बैजनाथ...

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैजनाथ राम और प्रणव झा 8 जून को संयुक्त रूप से नामांकन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img