लखीसराय : लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पचना रोड बाईपास में जमीनी विवाद में जमकर लाठियां चली। जिसमें चार व्यक्ति घायल हुए हैं जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायल की पहचान बाजार समिति निवासी अनिक यादव के पुत्र बबलू यादव रामदेव यादव के पुत्र अशोक यादव और अरुण यादव तथा अशोक यादव की पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद कवैया थाना अध्यक्ष वैभव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
चांद किशोर की रिपोर्ट


