रियल स्टेट व्यवसाई की कार का शीशा तोड़ अपराधी ले उड़े 2.50 लाख रुपए

344
Advertisment

धनबाद: शहर में अपराधी ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं,  लेकिन धनबाद पुलिस हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। गुरुवार को शहर के व्यस्ततम चौक स्थित एक्सिस बैंक के सिटी सेंटर ब्रांच से रियल स्टेट व्यवसायी अभिषेक सिंह ने 5 लाख रुपये की निकासी की। जिसे उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार की पिछली सीट पर रख दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह दवा दुकान के सामने रुके और ढाई लाख रुपये निकल कर अपने पास रख लिया। जबकि बाकी रकम बैग में रखकर कार की पिछली सीट पर रख दिया।

Advertisment

इसी दौरान अपराधियों ने कार का पिछला शीशा तोड़ा और बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंध में भुक्तभोगी ने बताया कि वह बैंक से निकासी की गई रकम में से ढाई लाख रुपए अपने पास रखे हुए थे। जबकि बाकी के ढाई लाख बैग में रखा था। बाइक पर सवार अपराधियों ने शीशा तोड़ कर रकम लूटी और फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पूरी घटना की उन्हें जानकारी मिली। घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 4 लाख 97 हज़ार रुपये

Advertisement