झारखंड दौरे पर पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक मामले में बाबूलाल मरांडी का आया बयान…

रांचीः पीएम मोदी के झारखंड दौरे के दौरान राजधानी रांची में सुरक्षा में हुई चूक मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर टिप्पणी की है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की गाड़ी के ठीक सामने किसी व्यक्ति का अचानक से आ जाना सुरक्षा की भारी चूक है।

बाबूलाल 1 22Scope News

हमारा देश पहले भी कई बड़े हादसे देख चुका है, ऐसे भी यह चूक नज़रंदाज़ के योग्य बिलकुल भी नहीं है। हेमंत जी इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच की जाये क्योंकि जो राज्य अपने प्रधानमंत्री को ढंग से सुरक्षा नहीं दे सकता वो आम आदमी को क्या सुरक्षा देगा।

ये भी पढ़ें- झारखंड दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जानिए क्या था मामला

पीएम मोदी झारखंड दौरे के दौरान जब सुबह में बिरसा मेमोरियल जा रहे थे उसी वक्त राजधानी के कचहरी स्थित रेडियम रोड के पास अचानक पीएम के काफिले के सामने एक महिला आ गई थी। जिसके कारण वहां पीएम की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

सुरक्षाकर्मियों के अनुसार वह महिला पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अचानक से पीएम के काफिले के सामने आ गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उस महिला को हिरासत में ले लिया था।

ये भी पढ़ें-ठ महापर्व के अवसर पर यूथ विंग के द्वारा 11 रुपए में किया गया पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...