छठ महापर्व पर घर जाने के लिए रांची स्टेशन पर लोगों की लग रही है भीड़

रांची: छठ महापर्व पर घर जाने के लिए शुक्रवार को रांची स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिली. पिछले दो दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को भीड़ कम रही.

इसके बाद भी स्टेशन में प्रवेश के लिए लोगों को कतारबद्ध होना पड़ा. भीड़ रहने के कारण एक गेट से आगमन व दूसरे गेट से निकासी की जा रही थी.

वहीं इस दौरान गहन टिकट चेकिंग भी की गयी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अतिरक्त पुलिस बल को लगाया गया था.

इसके बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. भीड़ का आलम यह था कि ट्रेन के रुकते ही उसमें घुसने के लिए लोगों को जदोजहद करनी पड़ी.

एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया गया रेलवे की ओर से हटिया- पटना पाटलिपुत्रा, इस्लामपुर और वनांचल एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया गया.

रेल मंडल के वरीय वाणिज्यक प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को भीड़ में कमी आयी थी. परिचालन पूरी तरह से सामान्य रहा.

यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी तैनात थे. उधर शुक्रवार से ट्रेन संख्या 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत व ट्रेन संख्या 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह- रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना मेसरा टाटीसिलवे होकर आयी व गयी.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...