गंगा घाट में छठ पूजा के अर्घ्य देने के क्रम में डूबे 3 लोग, एक बच्ची की मौत, 2 की स्थिति सामान्य

खगड़िया : खगड़िया परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर दियारा बिचली गंगा घाट में छठ पूजा के दौरान सोमवार की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के क्रम में तीन लोगों को गंगा की धारा में बह जाने का समाचार है। जहां स्थानीय लोगों के प्रयास से दो लोगों को बचाया गया है किंतु किशोरी का शव लोगों ने बरामद किया। वहीं घटनाक्रम के उपरांत स्थानीय लोगों ने उसे लेकर सीएचसी परबत्ता पहुंचाए। जहां सीएचसी परबत्ता में मौजूद डॉक्टर राजीव रंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोरी सलारपुर गांव के शंभू यादव की 14 वर्षीया बेटी रिचा कुमारी बताई जा रही है।

वहीं उक्त घटना की सूचना मिलने पर गोगरी एसडीओ अमन कुमार सुमन और एसडीपीओ रमेश कुमार आदि पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल सलारपुर दियरा पर पहुंच घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने में जुटे हुए हैं। वहीं पूछताछ में स्थानीय लोग और मृतिका के परिजनों का कहना है कि सलारपुर बिचली गंगा घाट पर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी और ना ही कोई एसडीआरएफ की टीम पहुंची हुई थी। अधिकारियों द्वारा उक्त छठ गंगा घाट सलारपुर में कोई प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी नहीं कराई गई थी।

स्थानीय लोगों ने जमकर संबंधित अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि उक्त घटनाक्रम का शिकार हुई बच्ची रिचा कुमारी की मौत का जिम्मेदार स्थानीय पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन है। काश एक भी पुलिस चौकीदार या एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रहते तो एसी घटना नहीं घटती। वहीं घटनाक्रम का शिकार हुई बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। बताते चलें कि उक्त घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...