गंगा नदी में कल हुए हादसे से सबक नहीं, आज फिर उमानाथ गंगा घाट पर 4 लोग डूबे, 3 को बचाया गया, एक लापता

बाढ़ : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट से कल समस्तीपुर दियारा क्षेत्र में नाव से परवल तोड़ने गए लोग नाव सहित गंगा नदी की लहरों में समा गए थे। इस घटना से लोगों ने अभी तक सबक नहीं ली है। आज शुक्रवार को लगभग 10 बजे फिर एक और दुर्घटना हो गई जब नालंदा जिला से एक पूरा परिवार गंगा नदी में शुद्धिकरण स्नान करने के लिए पहुंचे थे।

उमानाथ सीढ़ी घाट पर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के बाद चार लोग गंगा नदी की धारा में बहने लगे

आपको बता दें कि उमानाथ सीढ़ी घाट पर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के बाद चार लोग गंगा नदी की धारा में बहने लगे। जिसमें से एक किनारे लगकर बच गए और दो को एक किशोर ने बाहर निकाला। जबकि 22 वर्षीय काजल कुमारी लापता हो गई।

Patna Ganga Ghat 1 22Scope News

जैसे ही घटना की सूचना मिली प्रशासन की पूरी टीम पहुंच चुकी है और खोजबीन की जा रही है – कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी

घटना की सूचना मिलने पर बाढ़ प्रशासन की ओर से एसडीएम गरिमा लोहिया, एसडीपीओ बाढ़-1, अंचलाधिकारी बाढ़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी व थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह अपने दलबल के साथ बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर पहुंचे और तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। फिलहाल खोजबीन कार्य जारी है। परिजन एवं कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली प्रशासन की पूरी टीम पहुंच चुकी है और खोजबीन की जा रही है।

Patna Ganga Ghat 2 22Scope News

Patna Ganga Ghat 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा : नाव पलटी, 3 की मौत, 4 अब भी लापता

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...