भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं ने सुनी पीएम के ‘मन की बात’

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना। इस मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा देश में बने सामानों का उपयोग करें, ऑनलाइन डिजिटल लेनदेन करने की अपील को उपस्थित नेताओं ने खूब प्रशंसा की। प्रधानमंत्री का मानना है कि इससे देश के गरीब परिवार को रोजगार मिलेगा, उनकी मदद होगी और देश का पैसा देश में रहेगा। उन्होंने संविधान दिवस पर लोगों को बधाई दी।

BJP के नेताओं ने सुनी मन की बात

प्रधानमंत्री मोदी जी ने ‘मन की बात’ की 107 वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए देशवासियों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सिर्फ त्योहारों तक ही सीमित न रखने की अपील की और उनसे आग्रह किया कि उन्हें शादी के मौसम में भी स्थानीय उत्पादों को महत्व देना चाहिए। उपस्थित नेताओं ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान से बिहार को काफी लाभ हुआ है। प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व मंत्री जनक राम और जिवेश मिश्रा सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...