Advertisment

बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सुनी गई PM के ‘मन की बात’, स्वतंत्रता दिवस पर घरों में लहराएं तिरंगा

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को आज भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया समेत तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठकर सुना। भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सुनने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री व विधायक आलोक रंजन झा, श्यामबाबू यादव, विजय खेमका, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, अमित प्रकाश बबलू, राजेश सिंह, अमरेन्द्र ठाकुर शांडिल्य, डाॅ. सुग्रीव, मीना झा, राधामोहन शर्मा, विन्ध्याचल राय सहित प्रदेश के पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद संगठन महामंत्री दलसानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति पर गर्व करके ही प्रगति कर सकता है। इस संबंध में भारत में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने परियोजना ‘परी‘ का उल्लेख किया, जिसका अर्थ है पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया है। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त नजदीक आने पर हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए भी कहा। उन्होंने रेखांकित किया कि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान को कायम रखने का एक अनूठा उत्सव बन गया है। उन्होंने लोगों को ‘hargarhtiranga.com’ पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया।

दलसानिया ने मन की बात सुनने के बाद लोगों से प्रधानमंत्री के मन की बात को सभी बूथों पर सुनने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। इस दौरान उन्होंने लोगों के पौधा लगाने के उत्साह को देखकर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक बड़ा उत्सव है। इस मौके पर हर घर पर तिरंगा फहरे यह गौरव की बात है।

यह भी पढ़े : बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...