पटना : पूरा बिहार आज नशा मुक्ति दिवस मना रहा है। राजधानी पटना से एक खबर आ रही है। पटना पुलिस ने दीघा थाना अंतर्गत गोदाम से लगभग एक करोड़ रुपए का शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप ट्रक और शराब की कार्टून को बरामद किया है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर राजधानी पटना में इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंच गई जबकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















