बैंक प्रतिनिधि बन झांसे में लेकर ठगे 47 हजार

रांची: आपके बैंक के क्रेडिट कार्ड में प्राइवेट सिक्यूरिटी ऐप एक्टिव है. आप इस ऐप को रखना चाहते हैं, तो हर माह आपको 1700 रुपये देने होंगे. अगर ऐप नहीं रखना चाहते हैं, तो ऐप को अन इंस्टॉल करना होगा. यह बात सुनते ही धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी सुनील कुमार प्रसाद कुछ देर के लिए सोच में पड़ गये.

मोबाइल नंबर 09918355108 से फोन करने वाले ने खुद को आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट की प्रतिनिधि वशिका बताया. फिर सुनील को उसने कहा कि आप एक ऐप इंस्टॉल कीजिए, और उसे क्रोम में जाकर खोलिये. सुनील ने ऐसा ही किया. दूसरी ओर  फोन पर कथित प्रतिनिधि लगातार  सुनील से बात कर रही थी.

ऐप खुलते ही उसमें कई तरह का ब्योरा भरने को कहा. सुनील ब्योरा डालते जा रहे थे. इसी दौरान क्रेडिट कार्ड का नंबर और सीवी नंबर भी उसमें डालने का ऑप्शन आया.

इस पर सुनील ने प्रतिनिधि से कहा कि जब आपने फोन किया है, तो आपके पास यह डिटेल होगा ही. इस पर प्रतिनिधि ने कहा कि एह प्रक्रिया का हिस्सा है.

मैं लाइन पर ही हूं. आप पूरा डिटेल डालिये. एप अन इंस्टॉल करवा देती हूं. झांसे में आकर सुनील ने क्रेडिट कार्ड का नंबर व सीवी नंबर डाल दिया. चंद सेकेंड बाद से ही लगातार क्रेडिट कार्ड से पैसा कटने का मैसेज आने लगा.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img