आदिवासियों के विकास के लिए ‘पीएम जनमन’ को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

रांची:केंद्र सरकार की ओर से आदिवासियों, महिला स्वयं सहायता समूह और गरीबों को बड़ा तोहफा दिया गया है.

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन), महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन की ट्रेनिंग देने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच तक जारी रखने को मंजूरी दी गयी.

प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर खूंटी से इस अभियान की घोषणा की थी. पीएम जनमन योजना से 26.16 लाख से अधिक गरीब आदिवासी परिवारों को फायदा होगा. योजना के तहत 4.90 लाख परिवारों को पक्का घर देने का लक्ष्य है.

प्रति घर पर 2.39 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें केंद्र सरकार 15,336 करोड़ रुपये और राज्य सरकारों को 8,768 करोड़ रुपये खर्च करना होगा.

योजना के तहत नौ केंद्रीय मंत्रालय मिल कर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 11 प्रमुख क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देंगे. कमजोर जनजातीय समूहों की सामाजिक आर्थिक स्थितियों में सुधार लाया जायेगा.

केंद्र सरकार ने बजट 2023- 24 में इस योजना की घोषणा की थी. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचिज जनजाति की आबादी 10.45 करोड़ थी इसमें 18 राज्यों और केद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 75 प्रतिशत समुदाय विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के तौर पर वर्गीकृत किया गया है.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img