पूर्व मुख्य जिला न्यायाधीश मृत्युंजय महतो आजसू पार्टी में हुए शामिल

रांची : निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वाले लोगों के लिए एक सशक्त प्लेटफार्म आजसू पार्टी है। पार्टी की सोच से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

यह राज्य की राजनीति के लिए शुभ संकेत है। उनके जीवन के अनुभव और उनके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आम जनता को भी मिलेगा।

वैसे लोग जो बिना किसी निजी अभिलाषा के सिर्फ राज्य की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए पार्टी का लीडरशिप और संगठन एक सशक्त माध्यम बनेगा।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान पार्टी पूर्व मुख्य जिला न्यायाधीश मृत्युंजय महतो और अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व मुख्य जिला न्यायाधीश मृत्युंजय महतो ने कहा कि वैसे तो झारखंड नाम के कई राजनीतिक दल हैं लेकिन वास्तविकता में झारखंडियों के लिए काम करने वाली इकलौती आजसू पार्टी है।

सुदेश महतो जिस प्रतिबद्धता के साथ राज्य और राज्यवासियों की सेवा कर रहे हैं तथा राज्य के विकास के प्रति इनके विजन से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img