नालंदा : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने पैतृक गांव नालंदा जिले के अस्थावां के मुस्तफापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी द्वारा दी गई विवादित आपत्तिजनक बयान पर उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि बिहारियों खासकर लवकुश का डीएनए पर सवाल उठा रहे हैं। इस तरह के बयान देना कही से भी अशोभनीय हैं। ऐसे व्यान देने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बिहारी से तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह से उन्होंने बिहारियों की अस्मिता पर सवाल उठाया है। इतना ही नहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी कांग्रेस के हाईकमान से बात करनी चाहिए थी। ताकि इस तरह के जो बयान दे रहे हैं उसे पर इन लोगों को भर्त्सना करना चाहिए था।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







