अपराधियों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सहमे लोग

मुंगेर : मुंगेर बुधवार की देर रात भतीजे को खोजने आए अपराधियों ने चाचा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग के बाद घर वाले दहशत में आ गए। दीवारों पर गोली के निशान बने हैं। घर पर चार खोखा को भी परिवार के लोगों ने बरामद किया है। सूचना के बाद मामले की जांच में जुटी गई है।

मुंगेर जिला अंतर्गत वासीदेवपुर ओपी अंतर्गत माली तो में उस समय दहशत फैले गया जब देर रात्रि लगातार दो बार 12:30 और सुबह 3:30 बजे मवेशी पालक संजय कुमार के घर पर उसके भतीजा मोंटी को खोजने आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ पर फायरिंग से पूरा परिवार दहशत में आ गया। अपराधियों ने घर पर तो गोली चलाई ही साथ ही वह घर गेट के ऊपर बने हॉल से घर में भी गोली चलाई। जिससे घर के अंदर भी दीवालों पर गोली के निशान बन गया। साथ ही घर के आस पास परिजनों ने कई खोखा भी बरामद किया।

घटना के की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की जा रही है। वहीं गृह स्वामी संजय ने बताया कि देर रात्रि जब घर में सभी लोग सो रहे थे। तभी तभी घर के बाहर उसके भतीजा जिसका घर बगल में है उसको खोजने आया अपराधियों ने उसके घर पर गोलीबारी कर दी। जब पहला गोली चला तो उन्हें लगा की सिलेंडर ब्लास्ट किया है। पर लगातार छह फायरिंग हुआ तो पता चला की अपराधियों ने उसके घर पर गोली चलाई है। वहीं उसके बाद सभी परिवार दर कर एक कमरे में दुबक गए। पर पुनः सुबह लगभग 3:30 बजे अपराधियों ने उसके घर को निशाना बना तीन गोली चलाई जिससे वे लोग काफी दहशत में आ गए।

साथ ही बताया कि उसके बड़े भाई शिवदयाल का बेटा मोंटी कई लोगों से कर्जा ले यहां से भाग गया है। जिसको लेकर आए दिन लोगों उसे खोजने आते रहते है। वही मोंटी की मां ने बताया कि उसका एक ही बेटा मोंटी है जो गलत संगत में पड़ बिगड़ गया है जिसे वह घर से भी निकाल चुकी है। उसकी के चलते आज यह हाल हुआ है कि अपराधियों के द्वारा उसके देवर संजय के यहां गोलीबारी की घटना हुई।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...