Patna में अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती, रंगदारी को लेकर फायरिंग

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। पटना में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। आज यानी गुरुवार को सुबह-सुबह रंगदारी को लेकर अपराधियों ने फायरिंग की है। पीएमसीएच के सामने भोजपुर फार्मा दुकान पर रंगदारी को लेकर फायरिंग की गई है। बुलेट सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चार दिन पहले अपराधियों ने धमकी दी थी। पीरबहोर थाना क्षेत्र की घटना है।

आपको बता दें कि यह घटना आज सुबह 5:00 बजे हुई। पीरबोहर थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों ने फार्मा पर पहुंचकर बुलेट से हवाई फायरिंग की। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही फार्मा मालिक से रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी न देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। यह घटना बेहद गंभीर है क्योंकि यह पीरबहोर थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Patna में अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती, रंगदारी को लेकर फायरिंग

यह भी पढ़े : अपराधियों के हौसले बुलंद, चौकीदार पर फायरिंग

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Nirsa Elevated Bridge: निरसा एलिवेटेड ब्रिज पर नया विवाद! NHAI पर...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा में बन रहे एलिवेटेड ब्रिज को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, निरसा नागरिक समिति ने नेशनल...

Prince Khan Gang Associates Arrested: भोजपुर से गिरफ्तारी के बाद बढ़ी...

Prince Khan Gang Associates Arrested: संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, चतरा पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग से जुड़े...

Khatiya Ambulance: खटिया एंबुलेंस साहेब… रिम्स-2 में तो अरबों लगा रहे...

झारखंड में RIMS-2 पर अरबों के निवेश के बीच ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं को खटिया पर अस्पताल ले जाने की मजबूरी पर स्वास्थ्य...