नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावा गांव में लंपी बीमारी से पशुपालक परेशान नजर आ रहे है। बता दें कि मानपुर के तेतरावां गांव में दर्जनों गाय लंपी बीमारी की चपेट में आ गई है। जहां लंपी बीमारी से पशुपालक परेशान नजर आ रहे हैं। पहुपालक का कहना है की लंपी बीमारी के कारण कई मवेशी की मौत हो गई है तो कई मौत का कगार पर है।
पशपालकों का कहना है कि पशुपालन अधिकारी को इस मामले में ध्यान देने की जरूरत है कि पशुपालकों को राहत मिल सके। बताया जाता है कि इस बीमारी से जानवरों के शरीर पर गांठ जैसे आज संख्या के उभार निकल आते हैं। जो जख्म का रूप ले लेता है। जिसमें तेज बुखार पैरों में सूजन के साथ-साथ खाना बिल्कुल कम खाती है। जिससे कमजोर होकर मर जाती है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







