विधायक ने सदन में कोलेबिरा घाटी के चौड़ीकरण कराने की मांग उठाई

सिमडेगाः सदन में माननीय विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने अपनी बात रखते हुए कहा की NH 143 सिमडेगा-कोलेबिरा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। मालूम हो कि इस रुट के बीच तीन जगहों फीकपानी मोड़, गहरानाला घाटी और छगरीबंधा घाटी में आए दिन दुर्घटना होते रहती है।

ये भी पढे़ं- दो पक्षों के मामूली विवाद में महिला ने हमला कर पुरुष का सिर फोड़ा

जिस कारण घंटों रोड जाम होती है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए विधायक ने आज सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया है कि इन तीनों जगहों पर सड़क का चौड़ीकरण किया जाए।

दुर्घटना स्पाॅट पर लोगों में भय का माहौल

घाटी और दुर्घटना स्पाॅट पर होने के कारण आवागमन करने वाले लोगों में भय का माहौल रहता है। इन तीन जगहों पर सड़क चौड़ीकरण हो जाए तो आम लोगों को काफी सुविधा होगी।

सड़क के बन जाने से जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी। विधायक द्वारा जिले के लिए इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाए जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...