भवन निर्माण विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु हुई राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक

Patna: भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ आज अधिवेशन भवन, पटना में राजस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित गृह (कारा) विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, खेल विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग सहित 19 विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, मुख्य अभियंता, निदेशक अनुश्रवण, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता तथा प्रशासी विभागों के नोडल पदाधिकारियों सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा से की गई

बैठक की शुरुआत भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा से की गई। विकास भवन, मुख्य सचिवालय में अग्निशमन अधिष्ठापन, सरकारी कार्यालय हेतु संयुक्त भवन, शास्त्रीनगर में योग सेंटर, निरीक्षण भवन का निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। अभियंताओं को लंबित योजनाओं को समयबद्धता से पूर्ण करने का निदेश दिया गया। सरकारी भवनों के अनुश्रवण एवं मेंटेनेंस सुनिश्चित करने हेतु अभियंताओं को निदेश दिया गया ताकि भवनों की सुरक्षा एवं रखरखाव समुचित रूप से हो सके।

इसके उपरांत प्रशासी विभागों की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने, कार्य योजना के अनुसार पीछे चल रही योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरन हेतु गहन समीक्षा की गई। इस मौके पर एक महीने में योजनाओं के कार्य में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई। शिवहर में संयुक्त श्रम भवन (G+3) में प्लास्टर का कार्य किया जा रहा है। गोपालगंज, समस्तीपुर, शेखपुरा में भी संयुक्त श्रम भवन का निर्माण प्रगति पर है।

भागलपुर, सुपौल, वैशाली, सहरसा, किशनगंज, पटना सिटी सहित अन्य जिलों में स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में अतिरिक्त भवनों यथा – शैक्षणिक भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम का निर्माण प्रगति पर है, जिन्हें जल्द पूर्ण करने के लिए निदेशित किया गया। बैठक में स्पष्ट निदेशित किया गया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।

प्रत्येक कला भवन की क्षमता 620 होगा

बक्सर, सिवान, नवादा, कैमूर, शिवहर अररिया, शेखपुरा, जमुई, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा जिले में अटल कला भवन के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रत्येक कला भवन की क्षमता 620 होगा।

विभाग द्वारा 2615 पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से 560 से अधिक पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। मार्च माह के अंत तक करीब 100 और पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। शेष भवनों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने तथा हैंडओवर की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

बिहार पशु विज्ञान विश्विद्यालय के शेष भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है

बिहार पशु विज्ञान विश्विद्यालय के शेष भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भवनों का निर्माण समयबद्धता के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि बिहार पशु विज्ञान विश्विद्यालय में डेयरी इंजीनियरिंग भवन सहित 13 भवनों का उद्घाटन किया जा चुका है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा राज्य के 240 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं 59 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर भवनों का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।  250 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शेष भवनों के निर्माण हेतु पुनर्निविदा/निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी तरीके से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही शेष प्रखंडों में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस दरम्यान निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई। राज्य में चल रहे नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार भवनों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 10 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। योजनाओं के निर्माण की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियंताओं को प्रत्येक सप्ताह के बुधवार एवं वृहस्पतिवार का दिन क्षेत्र भ्रमण हेतु निर्धारित किया गया है।

बैठक में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पर जोर देते हुए निदेशित किया गया कि योजनाओं का अनिवार्य रूप से स्थल निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सभी कार्यपालक अभियंताओं को परियोजनाओं का डेटा ऑनलाइन PIMS पोर्टल पर अपडेट करने का सख्त निर्देश दिया गया है, जिसकी उच्च स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

 

Saffrn

Trending News

एंबुलेंस में मरीज नहीं, मिली शराब की खेप; Tundi पुलिस का...

Dhanbad: धनबाद जिले के Tundi थाना क्षेत्र के टुंडी थाना गेट के पास गुप्त सूचना के आधार पे भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब...

Gas Delivery Issue Ranchi: 15 दिन तक सिलिंडर नहीं मिलने पर...

रांची में गैस सिलिंडर डिलिवरी में देरी पर सख्ती, 15 दिन तक डिलिवरी नहीं होने की शिकायतों की समीक्षा, दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई।Gas Delivery...

Dhanbad में कोयला व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग, लगी 3 गोली; जांच...

Dhanbad: Dhanbad जिले में कोयला कारोबार से जुड़े विवाद एक बार फिर खूनी खेल में तब्दील होने लगे हैं। तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रात...

जनगणना में पहली बार जनता की सीधी भागीदारी, 17 अप्रैल से...

पटना : भारत की जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से एक मई तक चलने वाली स्व गणना की प्रक्रिया में अधिकतम जनता की...

Ranchi University Exam Calendar 2024-28: सेमेस्टर शेड्यूल जारी, मई से फॉर्म...

रांची विश्वविद्यालय ने BA BSc BCom सत्र 2024-28 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया, मई से फॉर्म भरना शुरू, जून से परीक्षाएं।Ranchi University Exam Calendar...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img