एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत खेसारी लाल यादव की फ़िल्म “नास्तिक” की शूटिंग स्टार्ट

पटनाः एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत फिल्म “रंग दे बसंती” के बाद एक बार फिर से सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह साथ नजर आने वाले हैं. यानी इस तिकड़ी ने नयी फिल्म की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ शुरू कर दी है. फिल्म का नाम “नास्तिक” है और इसमें खेसारीलाल यादव मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म में खेसारीलाल यादव के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना खान को भी साईन किया गया है. वहीं, इस फिल्म को लेकर निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि यह फिल्म भी ख़ास है. फिल्म “नास्तिक” की कहानी अद्भुत है.

इस फिल्म का कांसेप्ट अलग है

उन्होंने कहा कि “नास्तिक” की कहानी अभी रिविल करना सही नहीं होगा. लेकिन इतना जरुर कहूंगा कि यह फिल्म साल 2024 की अच्छी फिल्मों में एक होगी. फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि एस आर के म्यूजिक प्रा लि की टीम शानदार है और उनकी फ़िल्में करने में हमें बेहद मजा भी आता है.

अभी हाल ही में हमने इस बैनर के साथ एक फिल्म “रंग दे बसंती” बनायी है और अब दूसरी की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का कांसेप्ट अलग है. रौशन सिंह ऐसे निर्माता है जो दर्शकों के मिजाज को भांपते हुए हेल्दी मनोरंजन वाली फिल्म का निर्माण करते हैं.

तकनीकी रूप से समृद्ध होगी फिल्म

उन्होंने कहा कि उनकी इस फिल्म को लेकर हम सभी उत्साहित हैं. वहीं, निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि यह फिल्म भी तकनीकी रूप से समृद्ध होगी. चाहे साउंड हो या सिनेमाटोग्राफी हो या गीत–संगीत हो. हर मामले में यह फिल्म नये अंदाज में होगी. फिलहाल हमलोग इस फिल्म की शूटिंग पर फोकस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, चार युवक गंभीर रुप से घायल

आपको बता दें कि एस आर के म्यूजिक के बैनर तले फ़िल्म “नास्तिक” के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माती शर्मिला आर सिंह हैं. निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. फिल्म की कहानी नवीन झा ने लिखी है. फिल्म में खेसारी लाल यादव और डायना खान के साथ समर्थ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, श्रद्धा नवल, विनोद मिश्रा हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...