अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में अब नहीं लगेगी जाम, SDO ने थामी कमान

नालंदा : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में अप्रत्याशित रूप से आने वाली गाड़ियों की भीड़ को नियंत्रण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर एवं पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार की उपस्थिति में आरआईसीसी के सभागार में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड, अंचल नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक किया गया।सभी लोगों से फीडबैक लेते हुए एसडीओ कुमार ओमकेश्वर ने कहा कि नए साल को सेलिब्रेट करने आने बाले सैलानियों को ट्रैफिक व्यवस्था वेहतर रूप से मुहैया हो। इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने नगर पंचायत सिलाव, गिरियक, पावापुरी एवं राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अपने अपने क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाने की कारवाई करें। साथ ही नाहक अतिक्रमण करने वाले पर जुर्माना भी लगाएं। यदि कोताही बरतेंगे तो आपलोगों पर ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखें। जहां भी जाम की समस्या होने की आशंका हो उस जगह पर व्यवस्था को दुरुस्त करें।

एसडीओ ने कहा कि साल के अंतिम दिन एवं पहली तारीख को राजगीर, पवापुरी एवं नालंदा में अप्रत्याशित गाड़ियों का आवागमन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वसुदेव कुटुंबकम के तर्ज पर हमारा यह पर्यटन नगरी में आने वाले जो भी पर्यटक आएं, एक अच्छी सोच लेकर यहां से वापस जाएं। इसके लिए हम लोगों को बेहतर से बेहतर प्रयास करने की जरूरत है।पिछली बार की तरह भी इस बार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img