गलती से दूसरे के खाते में भेजे ₹3.25 लाख, मांगने पर धमकी

रांची. विद्यानगर निवासी अखिलेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी नीतिश कुमार गुप्ता के खिलाफ 3,25, 160 रुपये ठगी के आरोप में पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शिकायतकर्ता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उन्होंने झारखंड ट्रेडर्स रांची के खाते में उक्त रकम आरटीजीएस के लिए बैंक में जमा किया था.

लेकिन गलती से उन्होंने चेक में नंबर गलत लिख दिया. इस कारण उक्त रकम नीतिश कुमार गुप्ता के एकाउंट में ट्रांसफर हो गया.

तत्काल शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी. इसके बाद बैंक द्वारा राशि को होल्ड कराने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे पहले आरोपी ने रुपये निकाल लिये, जब शिकायतकर्ता को नीतिश कुमार का मोबाइल नंबर मिला, तब उसने नीतिश से बात की.

नीतिश ने कहा कि वह एक माह में पैसे लौटा देगा. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब पैसा मांगने पर नीतिश धमकी दे रहा है. यह कहते हुए कि पैसा भूल जाओ, अब फोन भूलकर भी नहीं करना, नहीं तो तुम्हें भी ऊपर पहुंचा दूंगा.

Ranchi School Tobacco Case: स्कूल जाने की उम्र में तंबाकू का...

Ranchi School Tobacco Case: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में आयोजित दंत एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों में...

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...