सीआईएसएफ का कैप्टन बन बस मालिक के खाते से उड़ाए 1.89 लाख

रांची: साइबर अपराधी पुलिस से दो कदम आगे सोचते हैं। यह कई बार सिद्ध हो गया है। साइबर अपराधियों ने इस बार एक बस संचालक को अपना शिकार बनाया है।

बस बुकिंग के नाम पर झांसे में लेकर उनके खाते से 1.89 लाख रुपए निकाल लिए। पटेल नगर हटिया निवासी बस संचालक नवलकिशोर राय ने जगन्नाथपुर थाने में साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, 6 दिसंबर को उनके बेटे के मोबाइल फोन पर बस बुकिंग के लिए कॉल आया। उनके बेटे ने फोन उन्हें देकर बात कराई। फोन करनेवाले ने
खुद को सीआईएसएफ धुर्वा कैंप का कैप्टन जोरा सिंह बताया। कहा- उसे पटना जाने के लिए बस बुक करनी है। 7 दिसंबर को उसने सुबह 7:30 बजे बस बुकिंग की बात की।

फिर उसने कहा कि वह एडवांस पेमेंट करना चाहता है। फिर उन्होंने पेमेंट करने के लिए उसे एक रुपए का पेमेंट कर बार स्कैनर भेजा।

इसके बाद तुरंत उनके खाते से पहले 70 हजार, फिर 29 हजार फिर 90 हजार कर तीन बार में कुल 1.89 लाख रुपए निकल गए। उन्होंने पहले साइबर क्राइम पोर्टल पर ठगी की जानकारी दी, फिर अपना अकाउंट ब्लॉक करवाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। अब जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img