10 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, नगद सहित कई सामान बरामद

गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी रविवार को पपरवाटांड स्थित पुलिस ऑफिस में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।

ये भी देखें- कहीं देखा है ऐसा भैसा, Sonpur के मेले में जानिए कहाँ से आया करोड़ों का ये भैसा…

उन्होंने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी अपने आप को फर्जी बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते थे। साथ ही साथ विभिन्न कंपनियों से साठ-गांठ कर लोगों का डाटा लेकर ऐसे लोगों से ठगी करने के साथ-साथ साइबर अपराध का एक गिरोह भी चलाते थे।

11 मोबाइल फोन सहित कई सामान बरामद

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला दशरथ मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी निवासी जितेंद्र कुमार मंडल, रिंकू कुमार, अजय मंडल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेरोनिया का सुनील कुमार मंडल, राजधनवार थाना क्षेत्र के हरदतडीह का सचिन विश्वकर्मा, राजधनवार थाना क्षेत्र के महेशमरवा का संतोष कुमार राणा, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया का संतोष कुमार मंडल, बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह का हीरा यादव और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का सिकंदर मंडल शामिल है।

साइबर अपराधी 1 22Scope News

इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 49872 रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक चेक बुक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और दो बाइक जब्त किया है। इस बाबत गिरिडीह के एसपी ने बताया कि गिरिडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि बगोदर, डुमरी, अहिल्यापुर, बेंगाबाद, गांडेय थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगने का काम किया जा रहा है।

गुप्त सूचना पर की गई थी छापेमारी

इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया और लगातार दो दिनों तक छापेमारी अभियान चलाकर कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि अबतक कुल 120 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- कोयलांचल में चोरों का तांडव, न्यायाधीश के रिश्तेदार के घर में किया हाथ साफ

उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले से साइबर अपराध को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसी कड़ी में लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने साइबर अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोग साइबर अपराध के धंधे में शामिल है, वह या तो अपना धंधा बदल दे, या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहे।

छापेमारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अलावे साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज मंडल, पुअनि, रोशन कुमार, पुअनि सुबल डे, सअनिका संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ कुमार, जितेंद्र आदि शामिल थे।

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...