नालंदा : रोप वे का संचालन आज यानी मंगलवार को बंद रहेगा। निर्धारित मेंटनेंस का कार्य को लेकर यह निर्णय रोप वे प्रबंधन द्वारा लिया गया है। इस बाबत रोप वे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि हर महीने के दूसरे तथा चौथे मंगलवार को पूरी तरह से रोप वे को बंद करके फुल मेंटनेंस का काम किया जाता है। रोप वे ऑपरेशनल फंक्शन (संचालन कार्य) से पहले ए टू जेड तकनीकी बिंदुओं की जांच की जाती है। जांचोपरांत तकनीकी रिपोर्ट संबंधित जारी एनओसी के बाद ऑपरेशनल कार्य शुरू किया जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा मानकों को लेकर राजगीर रोपवे के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावे हर दिन सुबह रोप वे शुरू करने से पहले सारी चीजों की जांच कर ली जाती है। उसके बाद जो भी त्रुटि हो उसे दूर किया जाता है, मेंटेन किया जाता है। बाद में रोप वे पर सैलानियों को सवारी को अनुमति दी जाती है। उन्होंने बताया कि अगले दिन बुधवार से रोप वे का संचालन पूर्व की तरह शुरू कर दिया जाएगा।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







