नालंदा : नालंदा जिले के राजगीर प्रखंड के जट्टी भगवानपुर गांव में बिजली बिल वसूलने गए बिजली अधिकारियों के करीब आठ मोटरसाइकिल को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल का पलक तोड़ दिया और शीशा भी तोड़ दिया। राजगीर प्रखंड के जेई रवि शंकर राजन ने बताया कि हमलोग आठ मोटरसाइकिल से बिल कलेक्शन करने के लिए गए हुए थे। तभी ग्रामीणों ने इस तरीके का घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि एक बार पहले भी इस तरीके का घटना इस गांव में हो चुका है। लोग चाहते हैं कि यहां बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी न पहुंचे।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







