Breaking : CRPF जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या की

Bokaro : जिले के रहावन ओपी थाना क्षेत्र स्थित CRPF 26 बटालियन जी कम्पनी

के एक जवान ने मंगलवार की सुबह अपने ही सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित

तौर पर आत्महत्या कर ली है.

जानकारी के अनुसार CRPF जवान का नाम रामबाबू राय (उम्र लगभग 40 वर्ष) है,

जो रंका, चोरधरा पतरातू का रहने वाला था।

वह अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र को छोड़ गए हैं.

बताया जाता है कि वह रात्रि पाली के ड्यूटी करके अपने बैरक में लौटा था.

मंगलवार की सुबह लगभग आठ-साढ़े आठ बजे उसके बैरक से गोली चलने की आवाज

आई तो गोली की आवाज़ को सुनकर अधिकारी सहित अन्य जवान दौड़कर उसके बैरक

में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जवान रामबाबू राय अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर

आत्महत्या कर ली है.

CRPF जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या की
CRPF जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या की

सूचना मिलते ही रहावन ओपी प्रभारी सुनील कुमार सदल-बल सीआरपीएफ कैम्प

पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्यवाही करने के पश्चात अंत्यपरीक्षण

हेतु अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है.

वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है.

मृतक के पिता ने कहा की किसी तरह का कोई मानसिक तनाव नहीं था किस कारण से

गोली मारी इसकी जानकारी नहीं है.

मेरे चार बेटे है जिसमें ये तीसरा बेटा था.

अपने पीछे एक 12 साल और एक 14 साल का बच्चा छोड़ कर चला गया!

Report : Chuman Kumar

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...