बोकारो : पुलिस लाइन में गोली लगने से जवान सुशील द्विवेदी की हुई मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

बोकारो : बोकारो पुलिस लाइन बैरक में गोली लगने से पुलिस जवान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंसास राइफल से चली गोली से जवान की मौत हुई है. वेपंस मृतक जवान का ही है. मृतक जवान का नाम सुशील द्विवेदी है जो बोकारो पुलिस जिला बल का जवान है और वे धनबाद के रहनेवाले हैं. घटना रविवार रात 9 बजे की है.

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो एसपी चंदन कुमार झा मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है.. एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि जवान की अपने ही हथियार से गोली चली है, जिसमें उनकी मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी. एसपी ने कहा कि यह हादसा है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है. जवान ने आत्महत्या की या फिर यह एक हादसा था, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है. बोकारो डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन के जिस बैरक में यह घटना हुई, उसे फिलहाल सील कर दिया है.

बोकारो एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस मेंस एसोसिएशन के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडे का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर मौत किन कारणों से हुई. लेकिन प्रथम दृष्टया हो सकता है की बरसात के दौरान जमीन पर फिसलन काफी हो जाता है इसी दौरान फिसलने के चलते इस तरह की घटना हुई होगी. उन्होंने कहा कि अक्सर शाम को मैगजीन से गोली खाली किया जाता है. हो सकता है इसी दौरान घटना हुई होगी. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी होगा बोकारो एसपी के द्वारा जांच के बाद सामने आ जाएगा.

बता दें कि मृतक जवान सुशील द्विवेदी धनबाद के रहने वाले थे. उन्होंने वर्ष 2011 में झारखंड पुलिस ज्वाइन की थी. साल 2019 में उनकी एसटीएफ से बोकारो जिला बल में तैनाती हुई थी.

रिपोर्ट : चुमन

बर्थडे मनाने के लिए नहीं मिला रुपए तो छात्र ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...