दंपत्ति ने दुकान में लगाई आग, CCTV में कैद हुई तस्वीर, लाखों का नुकसान

बक्सर : बक्सर जिला के नगर थाना क्षेत्र के गाेला बाजार में स्थित पत्तल-प्लेट की दुकान में उसी मोहल्ले के एक दंपत्ति ने आग लगा दी। ऐसा आरोप पीड़ित दुकानदार ने लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित दुकानदार का आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक, गाेला बाजार में रतन चाैधरी की पत्तल-प्लेट की दुकान थी। 23 नवंबर की रात्रि अचानक उनके दुकान में आग लग गई थी। आग पर किसी तरह से लाेगाें ने काबू पाया था।

आपको बता दें कि आगलगी की घटना में दुकान में रखा करीब तीन लाख रुपए का सामान जलकर राख हाे गया। मामले काे लेकर तब नगर थाना में सनहा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच के दाैरान एक वीडियाे दुकानदार के हाथ लगा। उस वीडियो में एक दंपत्ति को आग लगाते हुए देखा गया। पीड़ित दुकानदार ने वीडियाे के आधार पर दंपत्ति की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में माेहल्ले के परमानंद और उनकी पत्नी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...