मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर कराए गए विकास कार्यों का लिया जायजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत कराए गए विकास कार्यों के साथ ही श्रद्धालुओं की सुनिश्चित कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली।

CM नीतीश कुमार ने कहा- बचपन में अक्सर हम यहां सीढ़ी घाट पर स्नान करने आते थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में अक्सर हम यहां सीढ़ी घाट पर स्नान करने आते थे। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आस-पास के श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुये इस घाट को काफी अच्छे ढंग से विकसित कराया गया है। अब श्रद्धालु सुगमतापूर्वक यहां आकर स्नान एवं पूजा-अर्चना करते हैं।

CM Bakhtiyarpur 1 22Scope News

CM Bakhtiyarpur 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. बालकेश्वरी याजी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CM Bakhtiyarpur 3 22Scope News

CM Bakhtiyarpur 4 22Scope News

यह भी पढ़े : गोपालगंज में 20 जनवरी को आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन ने तैयारी की पूरी, 134 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...

SSC CHSL 2026: 2536 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7...

 SSC ने CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। LDC, JSA और DEO के 2536 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम...