INDvsSA : पहले टेस्ट में भारत की करारी हार, सीरीज जीतने का सपना फिर टूटा

सेंचुरियन : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका से एक पारी और 32 रन से हार गया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अफ्रीका 1-0 से आगे है। वहीं दूसरा टेस्ट केपटाउन में तीन जनवरी से खेला जाएगा। इस मैच के हीरो डीन एल्गर रहे जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टीम की तरफ से डीन एल्गर (185 रन, 287 गेंद, 28 चौके) ने शानदार शतक लगाकर टीम को बढ़िया बढ़त दिलायी जो कि आज जीत में तब्दील हो गई।

बता दें कि भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। उसकी पूरी टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 408 रन बनाकर टीम इंडिया पर 163 रन की लीड दी। वहीं टीम इंडिया दूसरी पारी में केवल 131 रन बनाकर पूरी टीम फिर से ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से विराट कोहली (76 रन, 82 गेंद, 12 चौके, एक छक्का) केवल अर्धशतक लगाया। शुभमन गिल 26 रन का योगदान दिया। भारत के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा भी नहीं छू पाए। इस तरह टीम इंडिया यह मैच पारी और 32 रन से हार गए। भारत की यह करारी हार है। कप्तान रोहित शर्मा दोनों पारी में नाकाम रहे। पहली पारी में पांच तो दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। पहली पारी में भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (101 रन, 137 गेंद, 14 चौके, चार छक्के) ने शतक जमाया था। तब जाकर टीम इंडिया 200 के पार पहुंचा था। भारतीय टीम को एक बार फिर सीरीज जीतने का सपना खत्म हो गया।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...