RJD कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया पुतला दहन

खगड़िया : खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र के परबत्ता बाजार में दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजेपी केंद्र सरकार के विरुद्ध पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन परबत्ता बाजार के टेम्पू स्टेंड से लेकर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर पुतला दहन की गई। मौके पर मौजूद राजद के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आदि भाजपा नेताओं की संयुक्त सहयोग से पूरे भारत में लोकतंत्र की विभिन्न नियमों को हलाल व हत्या कर रखे हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत में जाति जनगणना क्यों नहीं कराया गया। साथ ही साथ बिहार में बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार क्यों नहीं दिया। वादा खिलाफी करने और कानूनी नियमों में संशोधन कर पुलिस को खुली छूट के जरिए जनता की आवाज को कुचलना की भी कोशिशें को बंद करने की बात बताई। देश की मनुस्मृति से संचालित करने की साजिश के खिलाफ संघर्ष तेज करने के अलावा लोकतंत्र के मंदिर संसद से विपक्षी सांसदों को निलंबित करने पर जमकर आक्रोश जताया। अंततः मौजूद आंदोलनकारियों ने भाजपा हटाओ और देश बचाओ पर अपनी राय देकर जमकर नारेबाजी किया।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...