पोशाक घोटाले की जांच के लिए टीम पहुंची हजारीबाग

हजारीबागः हजारीबाग के शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के द्वारा 12 करोड़ के पोशाक घोटाले मामले में प्राथमिक शिक्षा निदेशक नेहा अरोड़ा जांच के लिए आज हजारीबाग शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंची। बता दें कि उनकी टीम ने हजारीबाग के चूरचू स्थित सेल्फ हेल्प ग्रुप के द्वारा बनाई जा रही पोशाक के स्थल का निरीक्षण किया वहीं उनके मशीनों की जांच की।

पोशाक घोटाला 3 22Scope News

टीम अपने साथ पोशाक की सैंपल ले गई

साथ ही साथ टीम अपने साथ पोशाक के सैंपल भी ले गई है। आपको बता दें कि 1 लाख 72 हजार छात्रों को पोशाक दी जानी थी जिसमें डीबीटी के माध्यम से भी योजना की जा सकती थी लेकिन उसका उपयोग न करके सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से पोशाक बनवाई गई।

ये भी पढ़ें- श्रीराम से मिलने 1100 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकला रामभक्त 

इसके लिए पहले ही पैसे की निकासी कर ली गई जिसमें कुल 12 करोड़ रुपए का पोशाक घोटाला निकलकर आया है। टीम के द्वारा शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार से भी पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले पर हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि हमारे टीम के द्वारा भी एक जांच कमेटी बनाई गई थी।

जांच के बाद अपने साथ सैंपल ले गई टीम

पोशाक घोटाला 4 22Scope News

वहीं आज रांची से आई टीम भी इस पूरे मामले में जांच की है और कुछ सैंपल्स ले गई है। हमने हजारीबाग के चूरचू स्थित सेल्फ हेल्प ग्रुप और लोहरदगा स्थित सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से पोशाक का निर्माण कराया है।

उन्होंने यह भी बताया की डीबीटी के माध्यम से यह योजना की जा सकती थी लेकिन महिलाओं को सहयोग करने के उद्देश्य से यह योजना सेल्फ हेल्प ग्रुप को प्रदान की गई। इस पूरे मामले में अब देखना गौरतलब होगा कि इस पूरे खेल का पर्दाफाश टीम के द्वारा कब तक किया जाता है।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...