Advertisment

ईडी की छापेमारी जारी, होटवार से मिले है कई सबूत, जांच जारी

रांचीः सीएम का पत्र ईडी को मिलने के बाद 3 जनवरी को ईडी पूरी तरह से रेस हो गई है। सरकार के करीबियों पर दबिश बढ़ गया है। ईडी की छापेमारी बुधवार दिनभर चली। झारखंड के कई ठिकानों पर यह छापेमारी हुई थी। सीएम के प्रेस सलाहकार पिंटू दूबे के आवास से ईडी की छापेमारी जारी हैं।

9 एमएम पिस्टल के 14 राउंड गोली बरामद

प्रेस सलाहकार के घर में ईडी ने लॉकर भी खोला है उससे भी कुछ कागजात बरामद होने की सूचना है। बुधवार की सुबह साहिबगंज डीसी राम निवास के घर और कार्यालय पर भी ईडी की छापेमारी हुई। इस दौरान 9 एमएम पिस्टल के 14 राउंड गोली ईडी ने बरामद किया।

पत्थर कारोबारी के पास से 6 लाख बरामद

डीसी के पास से 8 लाख रुपया नगद भी बरामद किया गया है। साहेबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा के घर पर भी ईडी की छापेमारी हुई थी। कृष्णा के घर से ईडी को 6 लाख रुपया मिले हैं।

ईडी की टीम होटवार जेल भी छापेमारी करने पहुंची थी। होटवार से ईडी ने कई इलेक्ट्रोनिक डिवाइस जब्त किये हैं। जिसकी जांच ईडी अपने स्तर पर कर रही है। इसके अलावा होटवार में ईडी ने कुछ कैदियों के बैरक की भी जांच की है।

 

Jharkhand e-Governance: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, Home Loan, Pay...

झारखंड सरकार 1 सितंबर से गृह निर्माण अग्रिम, पे स्लिप और पेंशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन करेगी। करीब 2 लाख सरकारी कर्मचारियों को सचिवालय...

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...