मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- देश को मुगलों ने नहीं अंग्रेजों ने लूटा

जमुई : देश को मुगलों नहीं बल्कि अंग्रेजों ने लूटा है। मुगलों ने तो सिर्फ हमारे देश में राज किया है और बहुत कुछ छोड़कर चले गए। फिर अंग्रेज आए और सब लूट कर ले गए। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को जमुई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा। उन्होंने कहा कि देश में कुछ पार्टियां लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है।

अशोक चौधरी ने कहा कि मैं रोज सुबह उठकर भगवान का नाम लेता हूं लेकिन क्या भरोसा मैं किसी दिन अजमेर शरीफ चला जाऊं और इस्लाम कबूल करने का मन हो जाए। किसी दिन लछुआड़ भगवान महावीर के जन्म स्थान जाकर जैन धर्म को स्वीकार कर लूं। इसमें उन्हें कोई परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि जदयू पूरी तरह से सुरक्षित है। कुछ लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं की लीडरशिप कमजोर हो रहा है। जनता दल यूनाइटेड की लगातार बैठक हो रही है यह सब फालतू की बात है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी मजबूती के साथ खड़े। हम इतना ही कहेंगे कि टाइगर अभी जिंदा है।

वहीं भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है। राम मंदिर का निर्माण कराया जाना अच्छी बात है। लेकिन भाजपा इसमें खुद का क्रेडिट ले रही है। जबकि यह सुप्रीम कोर्ट की कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि बेहतर यह होता कि बीजेपी मंदिर निर्माण के साथ-साथ लोगों को रोजगार की बात करती। देश में आज बड़ा तबका गरीबी रेखा के नीचे है। लेकिन उसकी बात नहीं हो रही है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...