नालंदा : नालंदा जिला के रहुई नगर पंचायत के समीप स्थित सुल्तानपुर गांव के वार्ड नंबर-8 के ग्रामीण मोटर के स्टार्टर जल जाने से इन दिनों जल की समस्या को लेकर ग्रामीणों महीनों से काफी परेशान हैं। बता दें की एक ओर जहां सात निश्चय योजना के तहत सरकार के द्वारा संचालित नल जल योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने की बात की जा रही है वहीं ठीक इसके विपरीत जनप्रतिनिधियों व विभागीय लापरवाही की वजह से आम ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए जल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीण महिला सुमन देवी का आरोप है कि प्यास बुझाने के लिए पानी दूर चापाकल व कुआं से लाना पड़ता है। वार्ड सदस्य द्वारा इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं अन्य वार्ड के ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड सदस्य द्वारा प्रत्येक घर पीछे मोटर बनवाने के नाम वसूली की जा रही है। हालांकि वार्ड सदस्य परमानंद चौधरी ने मोटर बनवाने के नाम पर पैसे लिए जाने की बात से इनकार किया है।
वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट







