गुजरात की आधी ग्रीन एनर्जी पैदा करेगा रिलायंस : मुकेश अंबानी

रांची: गुजरात के ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में अगले 10 वर्षों तक रिलायंस निवेश जारी रखेगा। 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी खपत का करीब आधा हिस्सा, रिलायंस उत्पादित करेगा। इसकी घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में की।

2013 1 22Scope News

गुजरात, ग्रीन डेवलेपमेंट में वैश्विक नेता बनकर उभरे इसके लिए रिलायंस ने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। अंबानी ने कहा कि “इससे बड़ी संख्या में ग्रीन नौकरियाँ पैदा होंगी और ग्रीन प्रोडक्ट और सामग्रियों का उत्पादन संभव होगा जो गुजरात को हरित उत्पादों का अग्रणी निर्यातक बना देगा।“

गुजरात को अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि बताते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रिलायंस ने देश में करीब 12 लाख करोड़ का निवेश किया है और इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है। 7 करोड़ गुजरातियों के सपने पूरे करने के लिए रिलायंस कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...