गैस उत्पादन बढ़ाने और ग्रीन एनर्जी पर रिलायंस का फोकस- मुकेश अंबानी

अगले 25 सालों का विजन हमारे सामने

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज का लक्ष्य है कि गैस उत्पादन 20 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर लिया जाए.

रिलायंस समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के विजन और मिशन को पूरा करने के लिए

काम कर रहा है. रिलायंस O2C में अगले 5 सालों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

हमारा नया एनर्जी बिजनेस भारत को ग्रीन एनर्जी का शुद्ध एक्सपोर्टर बनने में मदद करेगा.

रिलायंस भारत को न्यू एनर्जी प्रोडक्शन में वर्ल्ड लीडर और चीन का एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाना चाहता है.

आरआईएल ने सभी सेक्टर्स में शानदार प्रदर्शन किया है. ये बातें एजीम में रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने कही.

आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सभी शेयरधारकों, सहयोगियों, अधिकारियों और पार्टनर्स का स्वागत किया

और कहा कि ये मौका बहुत खास है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल ये एजीएम फिजिकल फॉर्म में हो सकेगी.

mukesh ambani12 22Scope News

रिलायंस इंडस्ट्रीज का लक्ष्य : क्लीन एनर्जी मिशन के लिए मुकेश अंबानी के एलान

RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि हम दुनियाभर में न्यू एनर्जी बिजनेस मॉडल फैलाने की

योजना पर काम कर रहे हैं. भारत के नेट जीरो एमिशन लक्ष्य के तहत

न्यू एनर्जी में भारत को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए हम मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम में निवेश बढ़ाएंगे.

इसी प्लान के तहत सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए हमने आरईसी सोलर का एक्विजिशन कर लिया है.

जामनगर में आरईसी टेक्नीक पर बेस्ड हमारी 10GW सोलर पीवी सेल और

मॉड्यूल फैक्ट्री में 2024 तक प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.

इसकी कैपेसिटी साल 2026 तक 20GW तक बढ़ जाएगी.

पिछले साल मैंने जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स की घोषणा की थी,

ताकि चार गीगा फैक्ट्रियां लगाई जा सकें,

आज मैं नई गीगा फैक्ट्री की घोषणा करना चाहता हूं जो कि इसी क्लीन एनर्जी के मिशन का हिस्सा है.

उन्होंने देश के लिए अगले 25 सालों के विजन को सामने रखा.

आरआईएल भारत का सबसे बड़ा टैक्सपेयर

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत का सबसे बड़ा टैक्सपेयर है और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले 2.32 लाख नौकरियां दी हैं जो दिखाता है कि देश के विकास में रिलायंस समूह अपना भरपूर योगदान दे रहा है. इसमें भी रिलायंस रिटेल ने सबसे ज्यादा नौकरियां दी हैं.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...