किसान की हुई अपहरण मामले में हत्याकांड की जताई जा रही आशंका

खगड़िया : खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड ओपी क्षेत्र के थेभाय गांव के एक किसान का अपहरण होने का मामला इन दिनों प्रकाश में आई है। अपहृत किसान लखनलाल शर्मा का 54 वर्षीय पुत्र मनोज शर्मा ने जानकारी दी है। वहीं अपहृत किसान की पत्नी ललिता देवी ने हत्या की नीयत से अपहरण होने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा के मोबाइल पर फोन आया। फोन सुनते ही मनोज उससे मिलने अपने बगीचा की ओर चला गया। उसी समय से अभी तक घर लौटकर घर नहीं पहुंचा। बुधवार की शाम जब उनके परिजन अपने बगीचा गया तो बगीचा में खून के धब्बे दिखे तथा गेंहू की फसल चुरा हुआ देखा गया। खून के धब्बे देख परिजनों के होश उड़ गए तथा उन्हें लग रहा है कि कही उनके पति का अपहरण का हत्या तो नहीं कर दिया है। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर बगीचे में खून के धब्बे आदि की जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं उक्त घटनाक्रम को लेकर पूछताछ में भरतखंड ओपी प्रभारी रौशन प्रसाद ने कहा कि उक्त घटनाक्रम की सुचना मिल है। जिसको लेकर भरतखंड ओपी थाना पुलिस समेत अन्य थाना पुलिस की सहयोग से विभिन्न संभावित ठिकानों पर छानबीन व जांच पड़ताल की जा रही है। बहरहाल, शव बरामद होने पर हीं कोई प्रमाणित जानकारी प्रेषित की जाएगी।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...